Music

BRACKING

Loading...

कमल नाथ ने पूछा, क्या मैं आराम करूं, जवाब मिला फिर से सरकार बनाना है, श‍िवराज ने की ऐसी ट‍िप्‍पणी

  


छिंदवाड़ा। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया है कि देश व प्रदेश में उपचुनाव किन परिस्थितियों में होना चाहिए, परंतु भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह की परिस्थितियों को निर्मित कर प्रदेश के उपचुनाव करवाए हैं, ऐसी अनहोनी देश में कहीं भी और कभी भी नहीं हुई। सारी सौदेबाजी जनता ने अपनी आंखों से देखी है। मैं भी ऐसा कर सकता था, परंतु मैं खरीदी व बिक्री की राजनीति नहीं करता।

उक्त उदगार पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विधानसभा क्षेत्र पांढुर्णा के लक्ष्मी मंगल भवन में आयोजित कांग्रेस की बैठक में व्यक्त किए। श्री नाथ ने कहा कि जिले की जनता और कार्यकर्ताओं से उनके सदैव पारिवारिक संबंध रहे हैं। इस आधार पर यदि सब चाहते हैं कि अब मैं आराम करूं तो प्रतिक्रिया में सब लोगों ने खड़े होकर एक स्वर में कहा कि आपको आराम नहीं काम करना है और फिर से सरकार बनाना है।

सांसद नकुल नाथ ने कहा कि कमल नाथ कभी विधायक, कभी मुख्यमंत्री तो कभी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अत्यधिक व्यस्त रहे हैं, परंतु मैं उन्हें आज आप सभी के बीच लेकर आया हूं।

सरपंच उइके ने पहनी चरण पादुका

कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत मांडवी के सरपंच रामसू उइके ने यह प्रण किया था कि जब तक उनके क्षेत्र में दो करोड़ रुपयों के विकास कार्य पूर्ण नहीं होंगे वे अपने पांव में चप्पल नहीं पहनेंगे। नकुल नाथ, कमल नाथ के पांढुर्णा आगमन और 2 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण होने पर अपना प्रण पूरा किया। आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, विधायक नीलेश उइके, गोविंद राय, नेहा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कमल नाथ के बयान के बाद सीएम शि‍वराज ने अपनी ट‍िप्‍पणी की।


We won’t make anyone take retirement. It is his will to retire or stay at home. It is his personal matter and he must think about it: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
छवि
ANI
@ANI
I am ready to take some rest. I have no ambitions or any greed for any post. I have achieved a lot already. I am ready to stay at home: Kamal Nath, Congress leader at a rally in Chhindwara, Madhya Pradesh (13.12.2020)
छवि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ