मोदी सरकार किसान विरोधी जो कानून हित में नहीं उसे वापस ले लेना चाहिए-डॉ. चोलेश्वर चन्द्राकर
मंगलवार, दिसंबर 08, 2020
किसानो द्वारा भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान मे जिला कांग्रेस कमेटी जाजगीर चाम्पा के अध्यक्ष डा चोलेश्वर चंद्राकर के अपील पर नगर कांग्रेस द्वारा नगर बंद के लिए सुबह 8 बजे से सडकों पर किसान व कांग्रेसियो की टीम सक्रीय हो गई थी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बंद की अपील करते हुए नैला रेल्वे स्टेशन के सामने से जाजगीर शहर होते हुए रैली के रूप मे मोदी सरकार के तीन कानूनों का विरोध सड़क पर नजर आया
आयोजित बंद के आह्वान को जनता व दुकान दारो ने स्वीकार कर किसानो की माँग काले कानून की वापसी का समर्थन किया। इस अवसर पर जन सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा चोलेश्वर चंद्रा कर ने कहा कि देश मे आज किसान अपने हक के लिए शोषण के खिलाफ सडक पर है देश के पंजाब हरियाणा बिहार उप्र सहित दिल्ली तमिलनाडू पश्चिम बंगाल मप्र छत्तीसगढ़ मे किसान मोदी सरकार के लाये गये तीन काले कानून का विरोध कर रहे है
श्री चद्राकर ने कहा कि यूपीए कांग्रेस की सरकार के समय जनता किसान खुशहाल थी अब वो मोदी को सत्ता सौपकर पछता रहे है किसानो का लगातार शोषण हो रहा है छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला ऐसा पहला राज्य है जो किसानो की मेहनत का सम्मान करते हुए प्रति क्विंटल 2500रू धान की किमत दे रही है वही हर एक किसानो की उपज खरीदी केन्द्र पर किसानो की सहुलियत और धान के वाजिब तौल के लिए निगरानी समिति बनाकर धान खरीदी का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है श्री चंद्राकर ने कहा कि किसान हित के लिए छत्तीसगढ़ को पूरे देश मे एक माडल के रूप मे लिया जा सकता है।
इससे पूर्व किसान व कांग्रेसियो ने शहर मे आटो गाड़ी मे एलाउस से बंद करने की रैली से के रूप भ्रमण किया। रैली सभा को नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, पालिका अध्यक्ष भगवान दास गिरधारी यादव, रफिक सिद्की, प्रिन्स शर्मा, व्यास कश्यप रिषी उपाध्याय, अनिल राठौर ने भी संबोधित किया बंद कराने भाजपा सरकार की नीति के विरोध मे आयोजन मे रामविलास राठौर, हेमलता राठौर, राम कुमार यादव , विष्णु यादव अजीत राणा लालू सिह, भरत लदेर ,किशोर साव महारथी बघेल,सुखराम गढेवाल, सलीम सिद्की, महेश राठौर, अतीक कुरैशी कालू अग्रवाल संजय अग्रवाल, भोपालपुरिया,आदि उपस्थित थे ।*
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ