Music

BRACKING

Loading...

किसानों की शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य बम्हनीडीह विकासखंड के सिलादेही,डभराखुर्द और पोंडीशँकर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण



किसानों की शिकायत मिलने पर विकासखंड बम्हनीडीह के सिलादेही, डभराखुर्द और पोंडीशँकर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण सभापति गगन जयपुरिया,सभापति कुसुम कमल साव एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गवेल ने किया। डभ
रा खुर्द और पोड़ीशंकर धान खरीदी केंद्र में तौल में भारी अनियमितता सामने आई।धान खरीदी केंद्र 1050 डभराखुर्द और 1042 पोड़ीशंकर में अवलोकन  के दौरान किसानों से लिया हुआ। धान और संग्रहण केंद्र में भेजने के लिए रखे गए धान के बोरे के वजन में दो से ढाई किलो का अंतर होना पाया गया।

उन्होंने धान खरीदी स्थल में ही धान खरीदी केंद्र प्रभारी एवं तौल प्रभारी एवं अन्य किसानों के हस्ताक्षर लेकर पंचनामा बनाया है।सभापति गगन जयपुरिया ने आगे बताया कि किसान अपने खून पसीने से सींचकर धान की पैदावार करता है उसके लिए प्रत्येक दाना कीमती है गरीब किसानों को धोखा देकर धान खरीदी केंद्र के प्रभारी एवं अन्य व्यक्ति अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि वह भी किसान पुत्र हैं किसानों की व्यथा अच्छी तरह से समझते हैं एक तरफ तो किसान बारदाने  के लिए परेशान हैं अपने धान  को नहीं बेच  पा रहे हैं और दूसरी तरफ उनके साथ यह अन्याय और धोखा  हो रहा है।वह किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से करने की बात कही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ