Music

BRACKING

Loading...

युवा कांग्रेस के मतदान प्रतिशत पर उम्मीदवारों ने ही ली आपत्ति

 


इंदौर  युवा कांग्रेस के चुनाव के बाद अब मतदान के प्रतिशत पर आपत्ति उठना शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार ही संगठन द्वारा जारी किए मतदान प्रतिशत पर आपत्ति उठा रहे हैं। आरोप है कि आंकड़ों में हेरफेर किया गया है। संगठन ने आपत्ति के निराकरण के लिए पैमाने भी तय हर दिए हैं। यानी हर आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 18 दिसंबर को परिणाम की उम्मीद की जा रही है।

युवा कांग्रेस चुनाव के बाद संगठन ने कुल वोटिंग का आंकड़ा जारी किया था। शहर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार तत्सम भट्ट ने भी विधानसभा दो, चार और पांच के जारी किए गए मतदान के आंकड़ों पर सवाल खड़ा किया। भट्ट ने शिकायत की है कि दो और चार विधानसभा क्षेत्र में वोट कम बताए गए है, जबकि पांच नंबर में आंकडा बड़ा दिया गया। इधर संगठन ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे आपत्ति भेजे तय पैमानों के अनुसार उसका निराकरण होगा। कुछ खास मानदंडों के आधार पर ही वोट रद्द किए जाएंगे। इसमें वोटर की अस्पष्ट फोटोग्राफ (धुंधली फोटो, चेहरे पर मास्क, चेहरा छुपा हुआ) होने पर। या ग्रुप फोटो (फ्रेम में एक से ज्यादा लोगों की उपस्थिति) होने पर या एक से ज्यादा बार इस्तेमाल/दोहराई गई फोटो होने पर तो वोट रद होगा ही।

साथी ही किसी सदस्य ने सेल्फी की बजाय हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी अटैच कर वोट डाला हो तो वोट रद माना जाएगा। मोबाइल की एक आइएमईआइ पर निर्धारित से अधिक संख्या के प्रयास वाले वोट भी रद होंगे। संगठन ने यह भी कहा है कि ऐसे मामले जहां राज्य और जिला के दो उम्मीदवारों के बीच वोटों की संख्या 50 वोट से कम हो रद हुए वोट के खिलाफ आपत्ति का अधिकार रहेगा। आपत्ति लेने वाले उम्मीदवार को तय पैमानों के आधार पर रेंडम रद वोट दिखाए जाएंगे। इस फॉर्मूले से रद किए गए कुल वोट का 10% शिकायतकर्ता के सामने सत्यापित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ