Music

BRACKING

Loading...

कमलाराजा अस्पताल में लगेगा आक्सीजन टैंक

 


ग्वालियर   जयारोग्य अस्पताल में आक्सीजन के टैंक लगाए जा रहे है। पूरे परिसर में चार आक्सीजन टैंक लगाए जा रहे हैं। जिससे अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो। हालांकि अभी तक परिसर में तीन आक्सीजन टैंक लग चुके हैं। अब चौथा आक्सीजन टैंक कमलाराजा अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। इससे अस्पताल में आक्सीजन संबंधी परेशानी नहीं रहेगी। पिछले दिनों आईनोक्स कंपनी का तीसरा टैंक लगाया है। तीसरा टैंक जयारोग्य अस्पताल के कार्डियक विभाग के सामने पार्क में लगाया गया है।

जेएएच अस्पताल में आक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए आइनोक्स कंपनी द्वारा चार टैंक लगाए जाने हैं। जिसमें से तीन टैंक अभी लग चुके हैं जबकि चौथा टैंक 15 दिसंबर तक कमलाराजा अस्पताल में लगेगा। जिससे पूरे केआरएच में आक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। जिससे सिलेंडर उठाने धरने की समस्या से राहत मिलेगी। अस्पताल में सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम की लाइन पहले ही बिछ चुकी है।

इसलिए लगाए जा रहे है आक्सीजन टैंक:

गौरतलब है कि कोरोना के चलते जेएएच में आक्सीजन की किल्लत खड़ी हो गई थी। आक्सीजन सप्लायरों ने आक्सीजन सिलेंडर सप्लाई को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। जिसके बाद आइनोक्स कंपनी पर टैंक लगाने का दबाव बना तो पहला टैंक अगस्त में लगाया गया जबकि आक्सीजन टैंक जुलाई में लगना थे। हालांकि टैंक लगाने का काम देरी से हो रहा है। लेकिन अब अस्पताल प्रबंधन कंपनी पर लगातार दवाब बनाए हुए है। जिससे कंपनी अब 15 दिसंबर तक चौथा टैंक कमलाराजा अस्पताल परिसर में लगा देगी। जिससे इस अस्पताल में भी आक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ