Music

BRACKING

Loading...

चंबल कालोनी में लगा ऊर्जा मंत्री का जन दरबार, बिजली की सबसे अधिक शिकायतें मिलीं



 ग्वालियर   मोतीझील स्थित चंबल कालोनी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश शिकायतें बिजली कंपनी से संबंधित आईं। शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही अधिकारियों से कराया। पिछले रविवार को कांच मिल में ऊर्जा मंत्री ने लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनता दरबार लगाया था। इसमें एक हजार से अधिक लोगों की शिकायतों का निराकरण करने का दावा किया गया था।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मैंने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि उन्हें किसी भी समस्या के निराकरण के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पार्षद से लेकर विधायक के काम वे करेंगे। इसी वादे को पूरा करने के लिए वे लोगों के दरवाजे पर जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि क्षेत्र के लोगों को राशन कार्ड बनवाने, विधवा पेंशन, बिजली के बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ें। जनसमस्या निवारण शिविर में हर विभाग के अधिकारी मौजूद रहते हैं। मौके पर लोगों की समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। जिन शिकायतों का निराकरण मौके पर नहीं हो पाता है, उन शिकायतों के समाधान के लिए उनके आफिस के लोग समस्या के निराकरण के लिए लगातार प्रयास करते हैं।

बिजली कंपनी की अधिकांश शिकायतें आईंः चंबल कालोनी में लगाए शिविर में सबसे अधिक बिजली के बिलों की शिकायतें आईं। कई लोग बिजली के बिल माफ कराने की उम्मीद लेकर शिविर में पहुंचे। बिल तो माफ नहीं हुए, लेकिन आकलित खपत की शिकायतों का निराकरण मौके पर ही ऊर्जा मंत्री ने कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ