Music

BRACKING

Loading...

कपड़ा संघ की साधारण सभा में तय होगा चुनाव होंगे या कार्यकाल बढ़ेगा

 


 भोपाल   संत हिरदाराम नगर की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था थोक वस्त्र व्यवसाय संघ की कार्यकारिणी बैठक में हंगामे से वरिष्ठ सदस्य चिंतित है। वरिष्ठ सदस्यों का प्रयास है कि चुनाव सर्वसम्मति से करा लिए जाएं इसके लिए कुछ सदस्य साधारण सभा में प्रस्ताव लाने का का मन बना रहे हैं।

संघ की कार्यकारिणी बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी एवं पूर्व अध्यक्ष रमेश जनयानी के बीच जमकर विवाद हुआ था। दीपानी ने कहा था कि वर्तमान कार्य समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए कोई नीतिगत फैसले नहीं लिए जा सकते। उनकी बात का जनयानी सहित कुछ अन्य सदस्यों ने विरोध किया था। बाद में दीपानी बहिष्कार कर बैठक से चले गए थे। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और काफी वाद विवाद हुआ। इससे वरिष्ठ सदस्य चिंतित हैं पूर्व महासचिव राजेंद्र कुमार गर्ग का कहना है कि संघ की प्रतिष्ठा को देखते हुए वरिष्ठ सदस्यों को संयम बरतना चाहिए। संघ की कार्यकारिणी ने अब 9 जनवरी 2021 को साधारण सभा बुलाने का निर्णय लिया है इसी बैठक में चुनाव की तारीख तय की जाएगी या फिर वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। संत हिरदाराम नगर की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था थोक वस्त्र व्यवसाय संघ की कार्यकारिणी बैठक में हंगामे से वरिष्ठ सदस्य चिंतित है। वरिष्ठ सदस्यों का प्रयास है कि चुनाव सर्वसम्मति से करा लिए जाएं इसके लिए कुछ सदस्य साधारण सभा में प्रस्ताव लाने का का मन बना रहे हैं।

संघ की कार्यकारिणी बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी एवं पूर्व अध्यक्ष रमेश जनयानी के बीच जमकर विवाद हुआ था। दीपानी ने कहा था कि वर्तमान कार्य समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए कोई नीतिगत फैसले नहीं लिए जा सकते। उनकी बात का जनयानी सहित कुछ अन्य सदस्यों ने विरोध किया था। बाद में दीपानी बहिष्कार कर बैठक से चले गए थे। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और काफी वाद विवाद हुआ। इससे वरिष्ठ सदस्य चिंतित हैं पूर्व महासचिव राजेंद्र कुमार गर्ग का कहना है कि संघ की प्रतिष्ठा को देखते हुए वरिष्ठ सदस्यों को संयम बरतना चाहिए। संघ की कार्यकारिणी ने अब 9 जनवरी 2021 को साधारण सभा बुलाने का निर्णय लिया है इसी बैठक में चुनाव की तारीख तय की जाएगी या फिर वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ