Music

BRACKING

Loading...

भैरव बाबा क्रिकेट क्लब झिरी में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पहलाद भारती व रामकली चौधरी


शिवपुरी -  शिवपुरी जिले के भैरव बाबा क्रिकेट क्लब झिरी में एक टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है|  यह जानकारी टूर्नामेंट आयोजकों के द्वारा दी गई है ,उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में ग्रामीण अंचल की 8 टीम भाग लेंगे |यह टूर्नामेंट 4 दिन चलेगा |टूर्नामेंट के  पहले दिन  यानी 20 दिसंबर को  पहले मैच में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक पहलाद भारती  उपस्थित रहेंगे  , वही दूसरा मैच जो दोपहर  12:00 बजे होगा मैं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री रामकली चौधरी उपस्थित  रहेंगी |

उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को पहला मैच सुबह 9:00 बजे श्री राम इलेक्ट्रिकल्स पोहरी व एसएससी स्कूल क्लब शिवपुरी द्वारा खेला जाएगा|  दूसरा मैच दोपहर 12:00 बजे शिव कॉलोनी पोहरी व  पैराडाइज स्कूल क्लब बैराड़ द्वारा खेला जाएगा| वही टूर्नामेंट का दूसरा दिन 21 दिसंबर को होगा ,जहां पहला मैच नगरा व एनपुरा के बीच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा| दूसरा मैच विष्मबर इलेवन झिरी व टोरिया  क्लब द्वारा दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा |टूर्नामेंट का तीसरे दिन यानी 22 दिसंबर को सेंगाडा़ व जामखो  के बीच सुबह 9:00 बजे से पहला मैच व  दूसरा मैच बंगला पट्टी झिरी व कनाखेड़ी के बीच दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा |

टूर्नामेंट का अंतिम दिवस 23 दिसंबर को होगा इस दिन टाइगर क्लब झिरी व परिच्छा के बीच पहला मैच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा |तथा दूसरा मैच देवरीखुर्द व सुभाषपुरा के बीच दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा |टूर्नामेंट आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगर कोई भी टीम समय पर नहीं पहुंचती है, तो दूसरी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा |टूर्नामेंट आयोजकों में एसएस धाकड़, टिंकल खटीक ,दीपक धाकड़ ,अखिलेश वर्मा ,रंजीत धाकड़, नरोत्तम धाकड़, राम कुमार धाकड़ के साथ अन्य सभी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ