शिवपुरी - पोहरी के वेसी गांव में चार युवकों पर 14 साल की नाबालिग ने गैंग रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक मौके से भाग निकला। वेसी गांव में 14 साल की नाबालिग अचानक लापता हो गई।
माता-पिता ने बुधवार की रात 12 बजे पोहरी टीआई को फोन पर सूचना दी। पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंची। परिजनों ने तीन संदेहियों के नाम बताए। पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की।
गुरुवार की सुबह 8 बजे नाबालिग को उसकी मौसी के घर से बरामद कर लिया है। लड़की ने बताया कि वह बुधवार की शाम 7.30 बजे छोटी बहन के लिए सामान लेने दुकान पर जा रही थी। राजेंद्र धाकड़ के घर के आगे से गुजर रही थी, तभी राजेंद्र ने हाथ पकड़कर घर के अंदर खींच लिया। यहां राजेंद्र सहित कपिल धाकड़, सुमिरन धाकड़ और लखपत धाकड़ ने उसके साथ गलत काम किया।

0 टिप्पणियाँ