Music

BRACKING

Loading...

अवैध रेत का परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 


खनियांंधाना - 
खनियांधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जौरा घाटी के पास से बुधवार को अवैध रेत का परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार खनियांधाना थाना क्षेत्र के जौरा घाटी पर बुधवार को शाम कुछ ट्रैक्टर ट्राली ग्राम बागोली से अवैध रेत चोरी से लेकर कदवाया तरफ बेचने जा रहे थे। खनियांधाना पुलिस ने मौके पर इन 6 रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर पूछताछ कि तो शासकीय भूमि से चोरी से रेत भरकर परिवहन करना चालकों द्वारा कबूला गया। जिससे सभी 6 ट्रैक्टर चालकों को मौके से गिरफ्तार किया एवं जब्त ट्रैक्टर ट्राली को थाने पर पुलिस अभिरक्षा मे रखकर चालकों के विरोध केस दर्ज किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ