Music

BRACKING

Loading...

वारी उतार रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

दिनारा के फोरलेन किनारे हुआ हादसा:सवारी उतार रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल


 


दिनारा थाना क्षेत्र के फोरलेन किनारे सड़क पर सवारी उतार रही एक बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम ने बताया कि ग्राम सेमरा रोड पर गुरुवार की सुबह 11:30 बजे करैरा से डबरा जा रही शिवम बस रुकी और सवारी उतारने लगी।

तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में पीछे बैठी कमला बाई(50)पत्नी मोहन बाथम निवासी करैरा, पूनम (19) पुत्री मोहन बाथम निवासी करैरा व गौकुल(27)पुत्र काशीराम आदिवासी निवासी मुहार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ