Music

BRACKING

Loading...

कार्रवाई:आदिवासियों की जमीन पर पंजीयन कराने पर आठ लोगों पर केस दर्ज शिवपुरी

कार्रवाई:आदिवासियों की जमीन पर पंजीयन कराने पर आठ लोगों पर केस दर्ज

 

  • एसडीएम के पत्र पर खनियांधाना थाना पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया

आदिवासियों की जमीन पर समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए दूसरे लोगों ने पंजीयन करा लिया। मामला सामने आने पर प्रशासन ने आठ लोगों के खिलाफ खनियाधाना पुलिस थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जानकारी के अनुसार गूडर सोसायटी पर ग्राम झूतरी, गोलाकोट, नदनवारा आदि गांव के आदिवासी किसानों की जमीनों का पंजीयन दूसरों के नाम दर्ज कर लिया।

शिकायत के पर पटवारी और तहसीलदार ने जांच की तो मामला सही पाया गया। पिछोर एसडीएम काजल जावला ने ऑफिस के भृत्य को आदेश की काॅपी देकर खनियाधाना पुलिस थाने भेज दिया। पुलिस ने पंजीयन करने वाले सेवा सहकारी संस्था गूढर के प्रभारी जगदीश उर्फ पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, ऑपरेटर इमरान खान सित आशाराम आदिवासी निवासी ग्राम झूतरी, अरुण प्रताप सिंह निवासी नदनवारा, गजेंद्र परिहार निवासी झूतरी, रामायणी राजा निवासी गोलाकोट, रितुराजा निवासी गोलाकोट और कमलेश राजा निवासी गोलाकोट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ