Music

BRACKING

Loading...

बदमाश के मददगार पुलिस कर्मियो को मिली सजा

बदमाश के मददगार पुलिस कर्मियो को मिली सजा:

इंदौर के बदमाश को मसूरी के होटल में गर्लफ्रेंड से मुलाकात कराने वाले दो जवान बर्खास्त, हवलदार को अनिवार्य सेवा निवृत किया



इंदौर के एक कारोबारी की सुपारी देकर हत्या में वांटेड रहे बदमाश रोहित सेठी को ग्वालियर जेल से देहरादून पेशी पर ले जाने और वहां से चोरी छिपे उसे मसूरी ले जाकर गर्लफ्रेंड से मुलाकात करवाने वाले पुलिसकर्मियों पर शनिवार को SP अमित सांघी ने कार्रवाई की है। SP सांघी ने हवलदार त्रयवंक राव को अनिवार्य रिटायरमेंट और सिपाही संजय भगत, एडविन टर्की को बर्खास्त किया है। शेष तीन पर अर्थदंड लगाया है।

एसपी सांघी ने बताया कि वर्ष 2019 में ग्वालियर जेल से 6 पुलिस कर्मियों का एक दल इंदौर के शातिर बदमाश रोहित सेठी को देहरादून पेशी पर ले गए थे, लेकिन जेल से बाहर निकलते ही उसे आजाद कर दिया। पुलिस कर्मियों ने बदमाश को रेल से न ले जाते हुए लग्जरी कार से देहरादून पहुंचाया था। देहरादून में पेशी के बाद बदमाश को पुलिसकर्मी मसूरी ले गए और वहां एक होटल में उसकी गर्लफ्रेंड से मुलाकात कराई। रोहित से मिलने उसकी प्रेमिका भी मुंबई से मंसूरी पहुंची थी। वहां उसकी प्रेमिका की अंगूठी चोरी होने पर हंगामा हुआ तब पुलिस कर्मियों की हत्यारोपी बंदी से सांठगांठ का खुलासा हुआ था। इस मामले की जांच की जा रही थी। इसमें सभी पुलिस कर्मियों को तत्कालीन SP नवनीत भसीन ने सस्पेंड किया था। इस मामले में डीएसपी लाइन की जांच पर तत्कालीन आरआई देवेन्द्र सिंह को भी हटाया गया था। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने हवलदार त्रयवंक राव को अनिवार्य रिटायरमेंट और सिपाही संजय भगत, एडविन टर्की को बर्खास्त किया है। शेष तीन पर अर्थदंड लगाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ