Music

BRACKING

Loading...

शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से पर्स को खोजकर फरियादिया को किया सुपुर्द।

 



 


 को फरियादिया भगबती पत्नी गिर्राज रावत द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर आवेदन देकर सूचित किया कि वह दिनांक 03.04.21 को करीब 2.00 बजे दिन मे पोहरी चौराहा से कोर्ट रोड के लिये ऑटो रिक्शा मे बैठी थी इसी दौरान फरियादिया का पर्स कहीं गिर गया जिसमे सोने का एक पेंडल 6 ग्राम, 4 सोने के मोती, सोने के काँटे, चांदी की अँगूठी व नगदी 8240 रु. एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्चियां रखी थी । फरियादिया को पता चला कि पर्स कहीं गिर गया है तो आसपास तलाश करने पर कहीं नहीं मिला। उक्त सूचना पर से थाना कोतवाली मे पदस्थ उनि  रामेश्वर शर्मा और आर भूपेन्द्र यादव के माध्यम से पुलिस कण्ट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई जिस पर से प्रभारी पुलिस कण्ट्रोल रूम उनि. विजेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा उक्त घटना की सीसीटीव्ही फुटेज खंगाली तो फुटेज के माध्यम से पता चला कि उक्त पर्स एक मोटर सायकल चालक को मिला जिस पर से उक्त मोटर सायकल चालक को बुलवाकर फरियादी के पर्स के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त पर्स मोटर सायकल पर पीछे बैठे मेरे साथी को सड़क पर पड़ा मिल है, बाद पुलिस के माध्यम से उक्त व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली जाकर उक्त पर्स मय सामाग्री के  फरियादिया को सुपुर्द किया गया। इससे पूर्व भी सी.सी.टी.व्ही. कैमरे कई अपराधों में मददगार साबित हुए हैं एवं कई लोगों का गुम सामान उनको सुपुर्द किया गया है आज फिर शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे आमजन के लिए मददगार साबित हुए हैं।


उक्त कार्यवाही में उनि. विजेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम  आर. नंन्दकिशोर राठौर थाना कोतवाली से आरक्षक भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।


 


 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ