Music

BRACKING

Loading...

गोवर्धन कालोनी में बीकॉम के छात्र ने पंखे के कुंदे से फांसी लकाकर आत्महत्या की

 


ग्वालियर.  भिंड रोड पर गोवर्धन कालोनी में रविवार रात को बीकॉम के छात्र अजय चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय का शव सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक युवक का दो पेज का स्यूसाइड नोट मिला है। इस स्यूसाइड नोट में भी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं। अजय ने लिखा है कि वह स्वयं के एवं माता-पिता के सपने को पूरे करने में नाकाम रहा है। स्यूसाइड नोट से ऐसा लगता है कि छात्र डिप्रेशन में था। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने स्वजन की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है।

गोवर्धन कालोनी मेंं निवास करने वाले धर्मेंद्र सिंह चौहान के 25 साल का बेटे अजय चौहान रात में सामान्य नजर आ रहा था। सुबह उसका शव छत के कुंदे पर फांसी पर लटका देखकर घर में कोहराम मच गया। मां अचेत हो गई। घरवाले समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अजय ने आत्मघाती कदम क्यो उठाया। गोला का मंदिर थाना पुलिस को अजय के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दिनेश पुत्र नवाब सिंह चौहान निवासी गोवर्धन कालोनी ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फांसी के फंदे से उताकर पीएम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने युवक के शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद स्वजन को सौप दिया।
मैं कायर निकला- अजय ने फांसी लगाने से पहले दो पेज का स्यूसाइड नोट लिखा है। जो कि पुलिस को उसके कमरे से मिल गया है। मृतक ने लिखा है कि वह कायर है। समस्याओ का सामना नहीं कर पा रहा है। यह लिखते हुए उसके हाथ कांप रहे हैं।स्यूसाइड नोट माता-पिता , भाई, दीदी, मामा व मौसी का उल्लेख है। सभी से अजय ने माफी मांगी है। अजय ने स्यूसाइड नोट में अपनी दो इच्छाएं भी लिखी हैं। पहली उसके अंगों को दान करने की है। मृतक की शर्त है जिसे भी उसके अंग दिए जाएं वह 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन करके आए। जो काम वह नहीं कर सका, किसी के माध्यम से कर सकूं। मृतक ने अपनी दूसरी इच्छा जाहिर है कि उसकी अस्थियां गंगाजी विर्सजित करने की बजाए केदारनाम धाम में छोड़ दें। ताकि वहां मैं शांति के साथ रह सकूं। गोला का मंदिर थाना पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ