Music

BRACKING

Loading...

शहर में सर्वाधिक संक्रमित सुदामा नगर में मिले 29 नए मरीज

 


इंदौर,  शहर में संक्रमित इलाकों में नंबर वन सुदामा नगर में अब तक 1721 संक्रमित मिल चुके हैं। रविवार को सुदामा नगर में 29 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा विजय नगर क्षेत्र में 20 नए संक्रमित मिले हैं। पहले से संक्रमित इलाकों में छत्रीपुरा में 14, गुमाश्ता नगर में 13, नंदा नगर में 12 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा महालक्ष्मी नगर, सूर्यदेव नगर, कैंट एरिया महू में 11-11 नए संक्रमित मिले हैं। सुखलिया, मूसाखेड़ी, खातीवाला टैंक, वैशाली नगर, बिचौली मर्दाना, तिलक नगर, कालानी नगर, स्कीम नंबर 54, आजाद नगर में नौ-नौ संक्रमित मिले हैं।बिचोली मरदाना, तिलक नगर, कालानी नगर, स्कीम नंबर 54, आजाद नगर में 9-9 संक्रमित मिले। खजराना, मनोरमागंज, द्वारकापुरी, श्याम नगर, तुलसी नगर, शालीमार टाउनशिप और छोटा तेली मोहल्ला महू में आठ-आठ नए संक्रमित मिले हैं।

स्कीम नंबर-71, स्कीम नंबर-78, नेमी नगर एक्सटेंशन, सुखदेव नगर, उषा नगर एक्सटेंशन, भक्त प्रहलाद नगर, एमआइजी कालोनी, अंसारी कॉलोनी में सात-सात नए संक्रमित मिले। निरंजनपुर ,काछी मोहल्ला, रेडियो कालोनी, नालंदा परिसर केसरबाग रोड, इंद्रपुरी कालोनी ,बादल का भट्टा, कनाड़िया शालीमार स्वयं ,लोकमान्य नगर, टेलीफोन नगर, न्यू पलासिया, महेश यादव नगर ,अक्षयदीप कालोनी में छह-छह नए संक्रमित मिले। परदेशीपुरा, बैराठी कालोनी, वीर सावरकर नगर, त्रिवेणी कॉलोनी, काटजू कालोनी, अरबिंदो कैंपस, बख्तावरराम नगर, क्लर्क कालोनी, वंदना नगर, साकेत नगर, कौशल्यापुरी, साइकृपा कालोनी, दत्तनगर, प्रभु नगर, राजेंद्र नगर अंबिकापुरी, सिध्दीपुरम कालोनी, गोयल नगर, साजन नगर, प्रकाश नगर, विशाल नगर, जीएनटी मार्केट, लक्ष्मीपुरी कालोनी, कल्पनालोक कालोनी में पांच-पांच नए संक्रमित मिले। इंदौर में रविवार को 923 संक्रमित मिले और छह लोगों की मौत हो गई। इस तरह शहर में अब तक संक्रमितों की संख्या 79434 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1005 हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ