Music

BRACKING

Loading...

सागर में CM का ऐलान:कोरोना से अनाथ बच्चों की पेंशन योजना 30 नवंबर से शुरू होगी, 31 मई के बाद धीरे-धीरे शहरों में दी जाएगी ढील, टेस्टिंग जारी रहेगी



कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर पहुंचे। सीएम ने पौधरोपण के बाद जिला क्राइसिस मैनेजमेंट के साथ कोरोना की समीक्षा शुरू की। समीक्षा बैठक में सागर संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और निवाड़ी जिलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।

बैठक में सीएम चौहान ने कहा कोरोना काल में जो बच्चे अनाथ हो गए हैं, उनके लिए योजना बनी है। उन्हें 5 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। नि:शुल्क शिक्षा और राशन दिया जाएगा। सभी कलेक्टर्स ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर लें। 30 नवंबर से मैं इस योजना को प्रारंभ करना चाहता हूं।

बता दें कि इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने 13 मई को थी। इसके बाद सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। इसके अलावा सीएम ने कहा हम 31 मई के बाद धीरे-धीरे शहरों को खोलना शुरू करेंगे और टेस्टिंग जारी रहेगी। कोविड केयर सेंटर कोई नहीं मिटाएगा, जो सरकारी बने हैं वो भी चलते रहेंगे। जितने भी अस्पतालों में जो व्यवस्था है सरकारी और गैर सरकारी जितनी सुविधा हैं वह जारी रहेंगी।

बैठक में कहा कि कई गांव हमारे ऐसे हैं जो संक्रमण के भयानक दौर में भी संक्रमित नहीं हुए। 31 मई तक किसी भी कीमत पर हमको अपने बुंदेलखंड को कोरोना मुक्त करना है। सख्ती अभी जारी रहेगी। ये बहुरुपिया वायरस है। एक बार बढऩा शुरू किया तो कोई सीमा नहीं है बढऩे की। टेस्टिंंग का टारगेट नहीं है। जितनी हो उतनी करो। अकेला टेस्ट हमारे पास साधन है। मैं भी अपना टेस्ट हर माह करवा रहा हूं।
किल कोरोना अभियान अनलॉक के बाद भी हम चलाते रहेंगे। हम तीसरी लहर की तैयारी करें। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर हम निश्चिंत हो गए और मान लिया कि गया कोरोना गया तो तीसरी लहर को आने से कोई रोक नहीं सकता। भोपाल से जो सहयोग चाहिए राज्य स्तर का वह अपको देंगे, अस्पतलों में विशेषकर बच्चों का वार्ड, पोस्ट कोविड केयर सेंटर भी होना चाहिए।
वैक्सीनेशन का अभियान चलाएंगे
बैठक में सीएम ने कहा वैक्सीनेसन का अभियान चलाना होगा। गांव की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की ड्यूटी है कि वह लोगों को जागरूक करें। पहले से व्यवस्था कर लें, वैक्सीन का एक भी डोज खराब नहीं होना चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के कई लोग वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक नहीं हैं। 18+ लोगों में उत्साह है, लेकिन सभी जगह यह भी समान नहीं है। खासतौर से गांवों में वैक्सीन लगवाने को लेकर कम रुचि दिखाई देर रही है। वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

सीएम ने होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही, संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर से गांव तक योजना के तहत काम करने संघन टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए।

इसके पहले सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से हेलिपैड पर आने से मना किया है, लेकिन मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हेलिपैड पर पहुंच गए थे।

यहां CM कलेक्टोरेट कार्यालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर सागर में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा में 31 मई तक सख्ती के साथ सागर को अनलॉक करने पर भी चर्चा की है। शाम 4.15 बजे भोपाल के लिए रवाना हो गए।सीएम शिवराज सिंह की बैठक में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ,लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत , भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन ,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक महेश राय व अधिकारी मौजूद थे।

इन संभागों की समीक्षा कर चुके हैं सीएम

इन संभागों की समीक्षा कर चुके हैं सीएम  कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री चौहान लगातार अलग-अलग संभागों में पहुंचकर जिलों की कोरोना नियंत्रण की समीक्षा कर रहे हैं। सागर के पहले मुुख्यमंत्री चौहान 13 मई को शहडोल और रीवा संभाग का दौरा कर कोविड की समीक्षा कर चुके हैं। वहीं 20 मई को इंदौर, 21 मई उज्जैन और 23 मई को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा कर चुके हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ