जन घोषणा पत्र का हिस्सा है अनुकंपा नियुक्ति*
जांजगीर-चांपा छग):-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री मुख्य सचिव/अपर मुख्यसचिव/ प्रमुख सचिव/ पंचायत संचालक/पंचायत एवं ग्रामीण विकास छत्तीसगढ़ रायपुर को पत्र लिखकर पंचायत संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के आश्रित को तकनीकी संविलियन मांगते हुए अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की है, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,संयोजक सुधीर प्रधान,वाजिद खान,उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह,देवनाथ साहू,बसंत चतुर्वेदी,प्रवीण श्रीवास्तव,विनोद गुप्ता,डॉ कुमार वैष्णव,प्रदेश सचिव मनोज सनाडय,प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने कहा है कि शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10% के बंधन को शिथिल करने के आदेश का स्वागत करते हुए मांग किया है की जन घोषणा पत्र में शामिल विषय दिवंगत पंचायत संवर्ग के शिक्षकों के अनुकंपा नियुक्ति का प्रकरण लंबित है अतः पीड़ित परिवार को सहारा देने व जन घोषणा पत्र के विषय की पूर्णता हेतु अविलंब निर्णय लिया जावे।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का तर्क/मांग यह है कि शासन द्वारा 2 वर्ष में संविलियन किया गया है पंचायत संवर्ग के शिक्षक जिनका जुलाई 2018 के पूर्व निधन हुआ है यदि वे जीवित रहते तो उनका भी संविलियन हो गया होता अतः दिवंगत पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को तकनीकी संविलियन मानते हुए उनके आश्रित को सहायक शिक्षक/ सहायक शिक्षक विज्ञान/ लिपिक भृत्य के पदों पर वांछित पात्रता अहर्ता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जावे।
विभाग में तकनीकी त्यागपत्र व कार्योत्तर स्वीकृति का प्रावधान है नई नियुक्ति हेतु तकनीकी त्यागपत्र व कार्योत्तर स्वीकृति मानते हुए निर्णय पूर्व में भी लिया गया है पंचायत/नगरी निकाय संवर्ग के 960 शिक्षकों का निधन 2012 से 2018 के बीच हुआ है जिन्हें टेट,डीएड के बिना अनुकंपा नियुक्ति नहीं दिया गया है हमने कई बार सेवा में लेने के बाद 3 वर्ष में अहर्ता पूर्ण करने की शर्त पर अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की किंतु मामला आज भी लंबित है अब जब सभी पीड़ित परिवार के लिए निर्णय हो रहा है तो इन भटकते परिवार के लिए भी शीघ्र निर्णय लेवे‼️ताकि दिवंगत पंचायत/नगरी निकाय संवर्ग के शिक्षकों के आश्रितों को सहारा मिल सके।
टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी जिन्होंने मांग की है प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी,प्रदेश महिला प्रतिनिधि श्रीमती सीता मिलन,जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,जिला महिला प्रभारी अर्चना शर्मा,सचिव बोधी राम साहू,कोषाध्यक्ष विकेश केशरवानी,संयोजक विजय प्रधान,जिला मीडिया प्रभारी दीपक यादव,आशीष सिंह, राजकिशोर धिरही,माखन राठौर,जितेंद्र तिवारी,आशीष मिश्रा,विनोद राठौर,मनमोहन सिंह,दीपक थ्वाईत,टेकराम कुर्रे,गिरवर,अनिल,राम रतन, नवधा चंद्रा,रामविलास,डीपी देवांगन,ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह उमेश तेम्बूलकर, अकलतरा विनोद चौबे, बलौदा नरेश गुरुद्वान,नवागढ़ किशोर सिंह,पामगढ़ राजकुमार चौहान उमेश कुमार दुबे सहित गोपाल जायसवाल,रामकृपाल डडसेना,रामलाल,जोगेंद्र वस्त्र कार,उत्तम साहू शरद चतुर्वेदी,कल्पना चौहान उदिता सिंह,मंजू लता साहू,सरिता चौहान,कविता महंत,भगवती कश्यप,आराधना कश्यप दिलेश्वर डडसेना,बाबू लाल कश्यप,ईश्वर राठोर देव कुमार चंद्रा,रवि कुभंकार,सुरेश साहू,भरत कश्यप,वीरेंद्र दुबे, भूपेंद्र कश्यप।

0 टिप्पणियाँ