शिवपुरी में मां को बचाने सामने आए 10 साल के बेटे की बाप ने कर दी हत्या, अवैध संबंधों के चलते पत्नी से हुआ था विवाद
अवैध संबंधों के चलते पत्नी से हुए विवाद में पति उससे मारपीट कर रहा था। अपनी मां को बचाने सामने आए 10 साल के बेटे के साथ भी बाप ने मारपीट की। बेटे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। हत्यारा बाप मौके से फरार हो गया।
शौकीन आदिवासी ग्राम गुरावल वर्तमान में महल सराय शिवपुरी मे रहता था। यहां उसकी पत्नी मीनू और बेटा राजीव रहते थे। वह खुद पास की ही एक बस्ती में दूसरी महिला के साथ रहता था। मंगलवार सुबह 4 बजे वह महल सराय पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। यह देखकर 10 साल का बेटा राजीव अपनी मां को बचाने सामने आया। गुस्साए शौकीन ने बेटे के साथ भी जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि लात-घूंसों और बेल्ट से बेटे की पिटाई की। अंदरूनी चोट लगने से राजीव की मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर देहात थाना TI सुनील खेमरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे के शव का पीएम कराकर पिता शौकीन आदिवासी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पिता फरार बताया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ