Music

BRACKING

Loading...

दुष्कर्म कर किशोरी को जबरन जहर खिलाया


 

कोलारस थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी को अकेला पाकर युवक ने गलत काम किया और जहर खिलाकर भाग गया। नाबालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

16 साल की किशोरी घर पर अकेली थी, माता-पिता खेत से काम करके लौटे। अचानक बेटी की तबियत खराब होने पर पूछताछ की। बेटी ने बताया कि गांव का लाला केवट निवासी ग्राम टपरियन आया और उसके साथ गलत काम किया। जाते समय जबरन जहर खिला गया। परिजन तुरंत कोलारस अस्पताल लेकर गए। कोलारस से किशोरी को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ