हम नहीं मानेंगे:रोड पर लगाए बैरिकेड्स लगाए तो खेतों से होकर निकलने लगे लोग
नगर में प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान लॉकडाउन का पूर्ण पालन हो और कोरोना की चेन टूट सके। इसके लिए नगर के सभी प्रमुख सहित छोटे बड़े रास्तों में बेरीकेड्स लगाकर बंद कर दिए हैं। इसके बाद भी ग्रामीण अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालात यह है कि प्रशासन डाल डाल तो, ग्रामीण पात पात पर बने हुए हैं।
नगर में प्रशासन द्वारा रास्ते बंद किए जाने के बाद ग्रामीणों ने खेतों से कच्चे रास्ते बनाकर आवागमन शुरू कर दिया है। जिसे देख प्रशासन भी हैरान है। प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुए खेतों में बनाए रास्तों को भी बंद करा कर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन गांवों के लोगों ने खेतों से बनाए नगर के लिए रास्ते: नगर को प्रशासन द्वारा चारों ओर से सील करने के बाद भी ग्रामीण आवागमन बंद नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण नगर में आने के लिए खेतों के माध्यम से रास्ता बनाकर आवागमन कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रशासन के बेरिकेड्स और से बचने के लिए ग्रामीण कीचड़ नुमा खेतों से भी पैदल निकल रहे हैं। इसमें ग्राम नयागांव, जरिया, जौराई, नेहरगढ़ा की ओर से आने वाले ग्रामीण रोड़ पर लगाई गई चेक पोस्ट से बचने के लिए खेतों निकलते देख एसडीएम ने समझाइश देकर आवागमन बंद करने के लिए कहा है।

0 टिप्पणियाँ