मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्माण कार्याें की समीक्षा की, अफसरों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश
लंबे इंतजार के बाद थीम रोड पर आखिरकार डामरीकरण लगभग पूरा होने जा रहा है। इसी के सााथ शिवपुरी शहर की जनता को पहली फोरलेन सड़क की सौगात मिलने से राहत है। अब पुल व पुलियां अधूरी रह गईं हैं। मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को सड़क निर्माण की समीक्षा कर अधूरी पुल व पुलिया बरसात से पहले बनाने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्टोरेट में शहर में चल रहे निर्माण कार्याे की समीक्षा की। शहर के बड़े पुल और कमलागंज पुल के काम को लेकर मंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के कार्यपलान यंत्री बीएस गुर्जर ने कहा कि कोरोना की वजह से काम प्रभावित हो गया था। फिर भी डामरीकरण का काम धीरे-धीरे करते रहे। बरसात से पहले दोनों पुल का काम भी कंप्लीट करा लेंगे। बता दें कि गुना बायपास से बड़ौदी तक करीब ढाई किमी के हिस्से में भी डामरीकरण से पहले बेस का काम चल रहा है। इसी के साथ पूरी सड़क पर डामरीकरण हो जाएगा। बड़े पुल पर काम चल रहा है, वन-वे की वजह से सोमवार को ट्रैफिक जाम जैसे हालात रहे।
कोरोनाकाल में शहर की नई थीम तैयार...गड्ढे और धूल से मिलेगी मुक्ति
बिजली काटने से पहले लिखित सूचना देंं
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री पीआर पाराशर से कहा कि जब भी शहर के किसी भी हिस्से की बिजली काटें तो उसकी पहले से सूचना जारी करें। जितने समय की सूचना जारी करें, कटौती भी उतने ही समय की हो। यदि आप अधिक समय की कटौती करना चाहते हैं तो पूर्व में इसकी लिखित सूचना दें, ताकि उपभोक्ता परेशान ना हों।
पेट्रोल पंप का उद्घाटन
पोहरी बायपास चौराहे के पास रोड किनारे पुलिस वेलफेयर फंड से नया पेट्रोल पंप बन गया है। इसका उद्घाटन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने लेजम पड़कर किया। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि इस पेट्रोल पंप पर आम नागरिक भी पेट्रोल-डीजल ले सकेंगे और जो मुनाफा होगा, उसे पुलिस वेलफेयर पर खर्च किया जाएगा।
अस्थियां विसर्जित कराओ
बैठक में मंत्री ने नपा सीएमओ गोविंद भार्गव से कहा कि आखिर मुक्तिधाम के लॉकर में अनजान अस्थि कलाश कब तक रखे रहेंगे। इन गुमनाम अस्थि कलश के विज्ञप्ति जारी कर उनके परिजनों को खोजकर सौंपिए। यदि कोई पता नही चलता तो फिर सम्मान के विसर्जित करिए। इस तरह अस्थियां रखने का कोई तात्पर्य नहीं है।
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू की
मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के हॉस्पिटल में खेल मंत्री ने एक्स-रे यूनिट और सेंट्रल पैथोलॉजी लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। वहीं जिला अस्पताल में डायलिसिस कक्ष में तीसरी मशीन और वेंटिलेटर युक्त दो वेन का शुभारंभ किया। कोरोना की तीसरी लहर से बचने संबंधी इंतजाम भी देखे।

0 टिप्पणियाँ