सड़क किनारे बातें कर रहे पांच को ट्रक ने कुचला, पिता-बेटी सहित तीन की मौत
पिछोर-बामौरकलां रोड़ पर हुआ सड़क हादसा, हादसे में घायल मां और बेटे की हालत गंभीररेड्डी चौराहे से आधा किमी आगे पिछोर-बामौरकलां रोड पर सोमवार को ट्रक ने पांच लोगों को कुचल दिया। पैदल जा रहे पति-पत्नी व दो बच्चों को देखकर परिचित बाइक सवार रुक गया और सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और पांचों को कुचलता हुआ चला गया। हादसे में पिता व पुत्री सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए झांसी ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक राजू पुत्र हेमराज लोधी निवासी खिरकिट अपनी पत्नी कृष्णा लोधी, बेटी सृष्टि (12), बेटा सक्षम लोधी (9) के संग पैदल जा रहा था। रेड्डी चौराहे से आधा किमी आगे भरका नाला के पास उसे बाइकस वार अरविंद (28) पुत्र काशीराम लोधी निवासी कुम्हर्रा मिल गया। बाइक रोककर दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातें करने लगे। इसी दौरान पिछोर की तरफ से ट्रक आया और पांचों को कुचल दिया। हादसे में अरविंद लोधी की घटना स्थल पर मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल राजू लोधी, उसकी पत्नी कृष्णा लोधी, बेटी सृष्टि लोधी और बेटा सक्षम लोधी आनन फानन में झांसी लेकर रवाना हो गए।
बामौरकलां से ट्रक पकड़ लिया है, चालक फरार है
हादसे में एक युवक की घटना स्थल और पिता व बेटी की झांसी ले जाते वक्त मौत हो गई है। हादसे में दो घायलों का झांसी इलाज चल रहा है। ट्रक को बामौरकलां से पकड़ लिया है, लेकिन चालक फरार है।
- आलोक सिंह भदौरिया, टीआई, खनियाधाना
रास्ते में पिता और बेटी की मौत, मां-बेटा झांसी भर्ती
इलाज के लिए पति-पत्नी और दोनों बच्चों को ले जाते समय रास्ते में पहले पिता राजू लोधी, फिर बेटी सृष्टि लोधी की मौत हो गई। हादसे में घायल मृतक राजू की पत्नी कृष्णा व बेटा सक्षम लोधी का झांसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ