योग दिवस 21 जून से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में बुजुर्गों ने भी सक्रिय भागीदारी की और वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। दिनारा के 85 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम प्रजापति ने अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर टीका लगवाया टीकाकरण केंद्र पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। यह देखकर वह खुश हुए।
जिला प्रशासन द्वारा बुजुर्गों को लाने ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। यह देख कर उन्हें अच्छा महसूस हुआ। बुजुर्ग गंगाराम प्रजापति ने टीका लगवाने के बाद कहा कि मैंने कुछ दिन पहले पहला डोज़ लगवा लिया था अभी दूसरा डोज़ भी लगवा लिया है। सभी टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें।

0 टिप्पणियाँ