शिवपुरी, कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है टीकाकरण से ना छूटे। इसी उद्देश्य से 21 जून से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन और दिव्यांग जनों को वैक्सीनेशन स्थल तक पहुंचने में समस्या ना आए इसलिए जिला प्रशासन द्वारा उनके आने जाने की व्यवस्था की गई। ऐसे वृद्धजन और दिव्यांगजन जो किसी कारणवश समस्या होने से वैक्सीनेशन स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे थे उनके यहां वाहन भेजकर उन्हें केंद्र तक लाया गया और वैक्सीनेशन के बाद उनके घर पहुंचाया गया।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक विकासखंड में वाहन उपलब्ध कराए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के साथ ही सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिए गए।

0 टिप्पणियाँ