Music

BRACKING

Loading...

शनिदेव प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे जिला पंचायत सभापति-गगन जयपुरिया

 


सिलादेही- ज्येष्ठ अमावस्या शनि जयंती पर रविवार 13 जून को हसदेव तट पर विराजित शिवराम बाबा जी सिलादेही में भगवान शनिदेव (ओंगनपाठ) की प्रतिमा स्थापित किया गया। आचार्य पं. शिवप्रसाद तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर पर किशन लाल,रोहनी बाई, गोपाल प्रसाद, राधिका बाई, केदार, लीना, संतोष वंदना मुख्य यजमान के रुप में पूजा अर्चना किए। मंदिर स्थल में किर्तन भजन में महिलाएं व युवतियां भी शामिल हुए। इस सबंध में सभापति गंगन जयपुरिया ने कहा कि ग्राम पंचायत सिलादेही में शनि जयंती पर श्री शनिदेव जी की स्थापना की गई है, क्योंकि आसपास में कही भी शनिदेव की मंदिर नहीं है, जिसमें शनि दशा में पिडित व्यक्ति को बाहर जाना पड़ता है। अब गांव में शनिदेव विराजमान है। सेवक रिखीराम साहू ने गगन जयपुरिया से कहा कि यहां बोरिंग नहीं और हमें छतदार चबुतरा कि आवश्यकता है।

जयपुरिया ने कहा कि सात दिवस के भीतर बोरिंग का काम करा दिया जायेगा साथ ही साथ 5 लाख रूपये कि चबुतरा निर्माण भी बहुत जल्दी करा देने कि बात कही है। वही मूर्ति दाता किशनलाल कटकवार ने कहा कि  गांव के युवा मार्गदर्शन बुजुर्गों की राय लेकर जनसहयोग से इस मंदिर का विस्तार किया जायेगा। ताकि मंदिर में आना जाना होता रहे, विधिवत पूजा अर्चना में यादराम कहरा, रिखीराम साहू,श्रीमति जानकी सारथी, श्रीमती मोहनकुमारी साहू, पवन केशरवानी, छेदीलाल साहू, राजेश साहू, संजू साहू, रामखिलावन वैष्णव, नरेशदास वैष्णव, त्रिलोचन साहू, मालिक राम,गेंदराम, सुरेश साहू,सहित  ग्रामवासी उपस्थित थे।
*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ