Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरीः डीएच के तीनों आइसीयू में स्थापित हुए विरोनिल मशीन, वायरस को करेगी निष्क्रिय



शिवपुरी  जिला अस्पताल के आइसीयू में डॉक्टरों, पैरामेडीकल स्टाफ और मरीज के अटेंडरों को अब कोरोना संक्रमण के खतरे से मुक्ति मिलेगी।

जिला अस्पताल के 1250 वर्गफिट में बने तीन आईसीयू में राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फोर डवलपमेंट ट्रस्ट के सौजन्य से 6 विरोनिल मशीनें लगाई गई हैं। बुधवार को कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इसका वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके लोकार्पण के लिए मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया खुद आने वाली थीं, लेकिन एक दिन पहले उनका दौरा रद्द हो गया। मशीनों का लोकार्पण करते हुए डॉक्टर गणेश ने इसकी खूबियों से अवगत कराया।

कोविड प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि पिछले 6 से 8 सप्ताह हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे। लेकिन डॉक्टरों और प्रशासन की मेहनत से हम इस स्थिति से उभरने में सफल रहे। अस्पताल में ऑक्सीजन कंस्ट्रेंटर की व्यवस्था कर ली गई है। ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है तथा आइसीयू में विरोनिल मशीनें लगा दी गई हैं। आइसोलेशन वार्ड में भी यह मशीने स्थापित की जाने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि कोरोना की तीसरी लहर का हमें सामना करना पड़े तो

 

किसी तरह की दिक्कत और परेशानी न हो और जरा-जरा सी चीज के लिए हम परेशान न हों। संभवत यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है जिसके सभी आइसीयू में यह मशीनें स्थापित की गई हैं। इस मौके पर कलेक्टर अक्षय सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल, सीएमएचओ डॉ. अर्जुनलाल शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, डॉ संजय ऋषिश्वर, मुम्बई से आये डॉ गणेश लक्षमण मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा की ओर से नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी के मंडल अध्यक्ष केपी परमार, संदीप जैन ग्वालियर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बायपोलर आयोनाइजेशन पद्धति से वायरस को निष्क्रिय करती है मशीन

कार्यक्रम में डॉ. गणेश ने बिरोनिल मशीन की खूबियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह मशीन बायपोलर आयोनाईजेशन पद्धति पर आधारित है। और इससे निकलने वाले निगेटिव चार्ज कोरोना वायरस के पॉजिटिव चार्ज से संयोग कर उसकी वॉल तथा प्रोटीन लेयर को समाप्त करते हैं। जिससे कोरोना वायरस निष्क्रिय हो जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को नष्ट नहीं किया जा सकता है, सिर्फ निष्क्रिय किया जा सकता है। इस मशीन से हवा में ही कोरोना वायरस को निष्प्रभावी कर दिया जाता है और मशीन का प्रभाव क्षेत्र पूरी तरह से संक्रमण से मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि उनकी यह मशीन आइसीएमआर से मान्यता प्राप्त है तथा इसका क्लीनिकल ट्रायल भी हो चुका है। यशोधरा राजे ने डॉ. गणेश से सवाल किया कि क्या यह मशीन कोरोना पॉजिटिव मरीज में विधमान वायरस को भी निष्क्रिय करती है, तो डॉ. गणेश ने इससे इंकार किया। मशीन स्थापित करने में यशोधरा राजे के पुत्र अक्षय भंसाली और ट्रस्टी संदीप जैन का महत्पूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ