Music

BRACKING

Loading...

शहर वैक्सीनेशन में अव्वल, गांव पिछड़े:170% से अधिक वैक्सीनेशन, डोज न होने से प्रदेश में टॉप रैंक से पिछड़े

 


शिवपुरी महावैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन निर्धारित 20 हजार वैक्सीनेशन के एवज में जिले ने शाम 6 बजे तक 30 हज़ार का लक्ष्य हासिल कर लिया। बावजूद इसके हम जिले में 170 फीसदी वैक्सीनेशन होने पर भी हम प्रदेश में अव्वल नहीं आ सके। क्योंकि जिले में वैक्सीनेशन के उतने डोज नहीं थे।

खास बात यह है कि पहले दिन प्रदेश में अव्वल आने के नतीजे से उत्साहित हो कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने माधव चौक चौराहे पर जागरूकता ऑटो चलाकर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया। एसपी, कलेक्टर ने 5 किमी की जागरूकता रैली में लोगों को वैक्सीन लगवाने का संदेश घर घर जाकर दिया जिसका नतीजा यह निकला कि पहली बार शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक वैक्सीनेशन हुआ, जबकि 1 दिन पहले शहर वैक्सीनेशन में सबसे पीछे था और ग्रामीण क्षेत्र अव्वल थे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि महा वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन जिले को 20 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था। जिसके एवज में हम 170 फीसदी यानि लक्ष्य से डेढ़ गुना वैक्सीन लगा सके। यह पहली बार हुआ है जब महा वैक्सीनेशन अभियान दो के तहत 2 दिन में एक लाख से अधिक वैक्सीन जिले में लगाने का रिकॉर्ड बना है, लेकिन प्रदेश में अन्य जिलों ने 250 फीसदी तक लक्ष्य हासिल किया, लेकिन शिवपुरी जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हर विभाग, क्राइसिस समूह के सदस्य, जनप्रतिनिधि और धर्मगुरुओं ने बेहतर परिणाम दिए यही कारण रहा कि बुधवार को महा वैक्सीनेशन के पहले दिन शहर जिले में सबसे पीछे था और गुरुवार को सब लोगों की मेहनत से गांव को पीछे कर शिवपुरी शहर वैक्सीनेशन में सबसे अव्वल रहा।

एक लाख से अधिक वैक्सीनेशन के बाद दूसरे डोज में हम 7 से 9 प्रतिशत तक ही पहुंचे

बुधवार और गुरुवार को 2 दिन महा वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 1 लाख का वैक्सीनेशन आंकड़ा जिले ने पार किया बावजूद इसके मंगलवार को हम जिले में दूसरे वैक्सीनेशन डोज में 7 फ़ीसदी पर थे, जो 2 फीसदी बढ़कर अब 9 फ़ीसदी हो गया है। वही पहले डोज इसमें हम 50 फ़ीसदी थे जो बढ़कर अब 56 फ़ीसदी हो गया है, खास बात यह है कि सेकंड डोज लगाने में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिला प्रदेश में 47 फीसदी डोज लगा चौथे स्थान पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ