Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :दो सगे भाइयों से 2.50 लाख की स्मैक बरामद



 फिजिकल थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग में दो स्मैक तस्कर भाइयों को 2.50 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भाई दिल्ली से एक माह पहले पुरानी कार लेकर आए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मुक्तिधाम रोड पर गौरीकुंड के पास वाहन चेकिंग में फिजिकल थाना पुलिस ने कार क्रमांक यूपी16 के3000 की तलाशी ली।

तलाशी में 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक तस्करी करने वाले सगे भाई पंकज माहेश्वरी और संदीप माहेश्वरी शिवा नगर शिवपुरी को पुलिस ने पकड़ लिया। स्मैक सहित कार भी जब्त कर ली है। जब्त स्मैक की कीमत 2.50 लाख रुपए आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि 15-20 साल पुरानी उक्त कार एक महीने पहले ही दिल्ली से खरीदकर लाए थे। स्मैक के मामले में दोनों भाई पहले से बदनाम बताए जा रहे हैं। फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ