Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : मंत्री -सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं


 

जिले भर में बाढ़ पीडितों के लिए मुआवजा वितरण में देरी हो रही है और इसकी सबसे अहम वजह यह है कि अब तक सर्वे पूरा नहीं हो सका। ऐसे में अधिकारियों और जिम्मेदारों के पास अब 24 घंटे का वक्त है। आप सर्वे का काम एक दिन में पूरा करें ताकि लोगों को राहत राशि का वितरण शुरु हो। यह निर्देश प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह एनआईसी कक्ष में नगर पंचायतों के सीएमओ,और जनपद सीईओ की ऑनलाइन बैठक लेकर दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

दरअसल जिले में तेज पानी आने के बाद बने बाढ़ के हालात से ग्रामीण क्षेत्र में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। इसमें पशुओं के साथ घरों और खेती को बड़ा नुकसान पहुंचा है। यदि ग्रामीणों को समय पर मुआवजा नहीं मिला तो उनके आर्थिक हालत और बिगड़ जाएंगे इसलिए शहरी बस्तियों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र जहां बाढ़ और पानी से अधिक नुकसान हुआ है वहां लोगों को शासन की ओर से राहत तो मिले। इसके लिए आप पूरी तैयारी करके रख लें।

खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि कहीं-कहीं गांव में बाढ से अधिक नुकसान हुआ है इसलिए सर्वे करने के दौरान मानवीय संवेदना का परिचय दें। जहां राशन किट वितरित हो रही हैं या फूड पैकेट बंट रहे हैं वहां भी संवेदनशीलता से काम हो क्योंकि पानी और बाढ की चपेट में आकर पीड़ित परिवार सब कुछ खो चुका है हम अपनी संवेदना उनसे रखें और सर्वे करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ