Music

BRACKING

Loading...

शंकर कॉलोनी, महल कॉलोनी व महावीर नगर में व्यापारियों को बड़ा नुकसान, लेकिन 3 दिन बाद भी नहीं आई सर्वे टीम

 


शिवपुरी तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से शहर की शंकर कॉलोनी, महावीर नगर और ठंडी सड़क पर रहने वाले व्यापारियों का बड़ा नुकसान हुआ है। यहां न केवल किराने के थोक दुकानदार दुकानों का संचालन करते हैं वरन यहां प्लाइवुड और चाय एजेंसी सहित कई किराना उत्पाद के गोदाम भी हैं। जहां पानी भर जाने से यहां लोगों को एक साथ लाखों का नुकसान हुआ है।

ऐसे में व्यापारियों का आरोप है कि 3 दिन गुजर जाने के बावजूद न तो यहां पर प्रशासनिक टीम आई और न ही नुकसान का सर्वे किया गया। बारिश ने वैसे ही उनकी हालत खराब कर दी। ऊपर से आर्थिक नुकसान हो जाने से अब वह गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं।

जब तक प्रशासनिक रूप से यहां का सर्वे नहीं हो जाता, तब तक इन्हें मुआवजा मिलना भी कठिन है। अब व्यापारियों की मांग है कि जल्द कॉलोनियों का सर्वे किया जाए और नुकसान में आने वाले व्यापारियों को सरकार द्वारा विशेष पैकेज देकर राहत प्रदान की जाए।

गोदाम में पानी भरने से मावा और डिस्पोजल हुए खराब

महावीर नगर निवासी रामदयाल मावा वालों के गोदाम में भी पानी भर गया। वहीं डिस्पोजल विक्रेता दीपक के यहां भी पानी अधिक मात्रा में घुसा जिससे उनके डिस्पोजल गोदाम को नुकसान पहुंचा। कुल मिलाकर बाढ़ के हालात निर्मित होने से शहरवासियों को काफी नुकसान हुआ है। अब वह प्रशासन की ओर नुकसान के सर्वे की अपेक्षा के साथ अपनी गुहार लगा रहे हैं।

शहर में यहां इनका हुआ बड़ा नुकसान

1. शंकर कॉलोनी में रहने वाले निरमा एजेंसी और सुधाश्री चाय के विक्रेता अल्पेश कुमार ने बताया कि उनके पास नमक, चाय और निरमा सहित अन्य एजेंसी हैं। शंकर कॉलोनी के पिछले हिस्से से नाले के जरिए आए पानी से 4-5 फीट पानी दुकान और गोदाम तक जा पहुंचा। जिससे गोदाम का सामान पानी से खराब हो गया। उन्हें तकरीबन 5 लाख की आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

2. ठंडी सड़क पर रहने वाले आनंद कुमार, अंकित कुमार गंज वालों ने बताया कि वह प्लाइबोर्ड और लकड़ी के सामान का विक्रय अरसे से करते आ रहे हैं।अचानक आई बाढ़ ने उनकी न केवल प्लाई खराब कर दी वरन बुरी तरह से सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।

3. पानी भर जाने से जहां प्लाई फूल गई,वही अब इनके खरीदार भी नहीं मिलेंगे।जहां तक नुकसान का आकलन करें तो हम पूरा एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं।वही प्रशासनिक अधिकारी अब तक मौका मुआयने को नहीं पहुंचे हैं।

4.शंकर कॉलोनी में महेंद्र आमोल वालों को हुआ किराना सामग्री का नुकसान शंकर कॉलोनी में रहने वाले अमोल के महेंद्र कुमार, मयंक कुमार को नाले में पानी आ जाने के चलते गोदाम में पानी चले जाने से आटा, बेसन, चावल सहित किराने का कीमती सामान खराब हो गया, जिन्हें नाली में बहाना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों को कम से कम कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन कर रिपोर्ट तो सरकार के सामने प्रस्तुत करना चाहिए ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके।

शहर के हर हिस्से में नुकसान हुआ

हम पहले मकानों-दुकानों में हुई क्षति का आकलन करेंगे। इसके बाद खेतों का आकलन भी करेंगे, कि वहां पानी से कितना नुकसान हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ