शिवपुरी शहर की सुंदरता बरकरार रखना नगरपालिका का जिम्मेदारी है साफ-सफाई नियमित हो, गंदगी न फैले इसकी मॉनीटरिंग करना और इसकी कार्रवाई करना दोनों नगरपालिका के काम हैं इसलिए नगर पालिका के कर्मचारी साफ-सफाई पर गंभीरता से ध्यान दें यह आवश्यक है।
यह बात प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों की सर्किट हाउस पर बैठक लेकर कही। उन्होंने साफ सफाई को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी नहीं दिखना चाहिए। शहर की व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
शिवपुरी नगरपालिका के नए सीएमओ ने भी गुरुवार को जॉइन कर लिया है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सीएमओ को शहर की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। अधिकारी शहर में भ्रमण करें और इस दौरान जो सफाईकर्मी अनुपस्थित मिलें उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।
कचरा गाड़ी में ही डालें कचर
घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए कचरा गाड़ी सभी वार्डो में जाती है। सभी शहरवासी कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें। अपने घरों के आसपास कचरा न फैलाएं। अपने शहर को गंदा न करें। शहर को साफ स्वच्छ रखने में सभी शहरवासियों की भूमिका जरूरी है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने यह भी कहा कि अधिकारी भी ध्यान दें। कॉलोनियों में जहां कहीं मलबा पड़ा है उसे साफ कराएं।

0 टिप्पणियाँ