शिवपुरी- शिवपुरी ग्रामीण विद्युत वितरण कंपनी के जेई द्वारा 40 विद्युत ट्रांसफार्मरों से विद्युत सप्लाई बंद कर 8 से अधिक गांवों में अंधेरा कर दिया है जिससे ग्रामीण परेशान बने हुए हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि फसल आने पर यह बिल बिलों का भुगतान कर सकेंगे। बिजली कंपनी द्वारा सप्लाई काटकर हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है।
बिजली कंपनी के जेई आलोक सेन का कहना है कि इन ग्रामीणों पर 55 लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया है। इन्हें कई बार बिल जमा करने की कहने वाले ने नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते हमने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई बंद करने की कार्रवाई की गई है। जिससे ग्रामीण बकाया विद्युत बिल जमा कर सकें। ग्रामीण विद्युत बकाया राशि को जैसे ही जमा करेंगे हम तत्काल ट्रांसफार्मर से काटी लाइन को दुरुस्त कर सप्लाई चालू कर देंगे।
इन गांवों को किया विद्युत विहीन
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले किसानों के ट्रांसफार्मरों से विद्युत सप्लाई बंद की है इसमें ग्राम रामाबसेई, पहाड़ी बसई, डबिया, खूटेला, जमोनिया सहित तीन अन्य ग्राम के 40 ट्रांसफार्मर सेठ तो सप्लाई बंद कर गांवों को विद्युत दिन कर दिया है।
55 लाख से ज्यादा बिल बकाया है
इन गांवों पर 55 लाख से अधिक का बिल बकाया है। इन्हें कई बार नोटिस देने के बाद भी यह बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसलिए हमने विद्युत सप्लाई बंद करने की कार्रवाई की है।
-आलोक सेन,जेई विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण शिवपुरी

0 टिप्पणियाँ