Music

BRACKING

Loading...

मड़ीखेड़ा बांध का जल स्तर 345.50 मीटर तक ,जल संसाधन विभाग ने किया अलर्ट जारी ,रात 2.30 बजे के बाद गेट खुलने के आसार

 


शिवपुरी अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध का जल स्तर सेामवार की रात 8 बजे 345.50 मीटर तक पहुंच गया। इसी के साथ जल संसाधन विभाग ने नीचे अलर्ट जारी कर दिया है। बांध का जल स्तर 345.70 मीटर पहुंचते ही गेट खोल दिए जाएंगे। अनुमानित 500 क्यूमेक पानी छोड़ने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। रात 2:30 बजे के बाद गेट खोलने के आसार बन रहे हैं। यदि सिंध नदी में पानी का बहाव कम बना रहा तो बांध के गेट मंगलवार की तड़के खोले जाएंगे।

60 मेगावाट की तीनों इकाइयों से 72 घंटे बिजली उत्पादन लगातार जारी

मड़ीखेड़ा बांध के एसडीओ एमके कौशिक ने बताया कि बरसात जारी रहने से बांध को कुल भराव क्षमता तक नहीं भर रहे हैं। बांध का जल स्तर 345.50 मीटर पहुंच गया है, 20 सेंटीमीटर पानी और बढ़ते ही गेट खोल देंगे। गेट खोलने से पहले अलर्ट जारी कर दिया है। रात 2.30 बजे के बाद गेट खोलने की संभावना बन सकती है। वहीं बांध से 60 मेगावाट की तीनों इकाइयों से 72 घंटे बिजली उत्पादन चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ