शिवपुरी,
जिले में आई आपदा में कई परिवारों के मकान नष्ट हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे परिवारों को राहत देते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है। पोहरी में ऐसे ही 41 परिवारों को राहत राशि दी गई है तहसीलदार पोहरी सत्येंद्र गुर्जर ने बताया कि बाढ़ के कारण जिन परिवारों के घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए उन्हें तत्काल 6 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत कुल 41 परिवारों को मदद दी गई है। इसके अलावा तिमाउंनी ग्राम के पहलवान यादव को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि आपदा ग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे लगभग पूरा हो गया है और आपदा से प्रभावित ग्रामीणों को राहत राशि प्रदान की जा रही है। टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। अब फसल सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ