थाना गोवर्धन पर फरियादी बस चालक एवं बस कन्डक्टर व्दारा रिपोर्ट किया की वह अपनी बस को मुरैना से पोहरी चला कर ले जा रहा था कि थाना गोवर्धन क्षैत्र मे छोटे बालाजी के पास आदिवासी कॉलोनी के सामने मानकपुर पर कुछ लोगों ने मिलकर मेरी बस को रुकवाया एवं मारपीट की व 14-15 हजार रुपये लूट कर ले गये । फरिया दी की रिपोर्ट पर से थाना गोवर्धन पर अपराध क्रं. 72/2021 धारा 395,323,341,427 भादवि इजाफा 506 भादवि 11/13 एमपीडीपीकेएक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । घटना की गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल व्दारा आरोपीगणों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गोवर्धन उनि. दिनेश नरवरिया, आरोपियों की तलाश मे मय फोर्स के रबाना होकर ग्राम गाजीगढ, ऊमरी एवं ग्राम भिलोडी में आरोपीगणों की तलाश की नही मिले तभी मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने खेतों पर छिपे है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु हमराही फोर्स के ग्राम मानिकपुर आरोपी के खेत खैरवारा हार पहुंचे मुखविर द्वारा बताये खेत पर दो व्यक्ति छिपे बैठे दिखे जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ा गया, आरोपीगणों से पूछताछ की गई दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपीगणों की निशादेही पर आरोपीगणों के घर से घटना में प्रयुक्त आला जरव एवं लूटे गये रुपये बरामद कर आऱोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया ।
0 टिप्पणियाँ