शिवपुरी 60 साल की बुजुर्ग महिला की डंडों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस को शिकायत मिली तो एफआईआर FIR की
पुलिस से शिकायत होने पर आरोपी ने महिला के परिजन को पीटा तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इससे नाराज होेकर आरोपी ने अपने साथी के साथ बुजुर्ग महिला को फिर बुरी तरह पीटा। मारपीट से घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली है।
कैलाशी बाई (60) पत्नी गोपाल मोगिया निवासी ग्राम पिपलौदा कॉलोनी धौरिया 25 अगस्त को अपनी बहू कमलेश के साथ घर के बाहर गायों को रोकने के लिए लकड़ी की बागड़ लगा रही थी, तभी ठेवला गांव का रहने वाला सुल्तान बंजारा आया और बागड़ लगाने से रोका। सुल्तान ने बांस का डंडा उठाकर कैलाशी को बेरहमी से पीटा और धक्का देकर गिरा दिया। बचाने आई बहू को भी डंडा मारकर घायल कर दिया। बहू की पसलियों में चोट आई है। शिकायत की तो पुलिस ने 26 अगस्त को सुल्तान बंजारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाय अदम चेक काटकर मामला जांच में ले लिया। इसके बाद कैलाशी के परिजन योगेश मोगिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अगस्त को सुल्तान बंजारा मिला और पुलिस से शिकायत करने की बात पर मारपीट की। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सुल्तान बंजारा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
एफआईआर के बाद 28 अगस्त की शाम 7 बजे दीवान बंजारा, सुल्तान बंजारा दोनों निवासी ठेवला ने कैलाशी बाई मोगिया को धमकी देते हुए कहा कि रिपोर्ट वापस ले लो। कैलाशी ने मना किया तो गालियां देते हुए लाठी व डंडे से बेहरमी से पीटा। बचाने आई नातिन आरती मोगिया की भी मारपीट की। गोवर्धन थाना पुलिस ने 29 अगस्त काे सुल्तान बंजारा और दीवान बंजारा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 34 एवं एसएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ