जांजगीर-चांपा 12 अगस्त 2021/ लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) द्वारा नियमित और ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा हेतु पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें स्पोर्ट्स कोचिंग पीजीडीएसी में नियमित,पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और फिटनेस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, खेल आयोजन प्रबंधन में डिप्लोमा, खेल में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रबंधन, खेल, पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, खेल मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा संचालित किया जा रहा है।शैक्षणिक सत्र 2020 21 के लिए प्रवेश परीक्षा अगस्त - सितंबर 2021 में आयोजित की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ