Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : दो लाख एडवांस लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई, श्योपुर के दो युवकों पर केस

                                             


      

 राजस्थान के कोटा में प्लॉट के एवज में दो लाख रुपए शिवपुरी के युवक से ले लिए और फिर रजिस्ट्री नहीं कराई। साथ ही दो लाख रुपए लौटाने में भी आनाकानी करने लगे। सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम दो युवकों पर केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

फरियादी रीतेश पुत्र विपिनचंद्र जैन का एकसाल पहले रमेशचंद्र जैन और सुमतचंद्र जैन निवासी श्योपुर से कोटा (राजस्थान) में प्लाट का सौदा 5.10 लाख रुपए में हुआ था। रीतेश जैन ने 2 लाख रुपए एडवांस देकर एग्रीमेंट करा लिया। शेष 3.10 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री कराने गए तो दोनों ने रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया। रीतेश की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ