नगर परिषद बैराड के वार्ड नंबर 4 में रहने वाला एक युवक के मकान की दीवाल बारिश से भरभरा कर ढह गई है। इससे युवक बाल-बाल बच गया है। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह पुत्र गुटई राम जाटव के मकान की दीवाल बाहर की ओर गिरने से उसके परिजन बाल-बाल बच गए। लेकिन इससे 40 हजार के लगभग का नुकसान हो गया।
पीडित मोहन सिंह जाटव ने बताया कि बीते रोज हुई तेज बारिश से उसके मकान की दीवाल अचानक ढह गई जिस कारण गंभीर हादसा होते-होते बच गया। मोहन सिंह मजदूरी करके अपने परिवार को चलाता है शासन से सहायता की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ