Music

BRACKING

Loading...

उज्जैन : शौकत ने ऋषभ बनकर महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म किया

                                        युवती ने महिला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


 उज्जैन में मंगलवार को लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम शौकत उर्फ इरशाद है। उसने ऋषभ नाम बताकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया था। इसके बाद दुष्कर्म किया। युवती ने जब उसका आईडी देखा, तो हकीकत सामने आई। युवक शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे का बाप भी निकला। युवती को हिंदूवादी संगठन महिला थाने लेकर आए। यही नहीं, आरोपी ने युवती पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

युवती ने बताया, वह विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करती है। वहीं पर शौकत कपड़े की दलाली का काम करता है। करीब एक साल पहले उसने ऋषभ बनकर दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया। बाद में मुझे एक अन्य दोस्त ने बताया, जिससे बात करती है, वो ऋषभ नहीं शौकत है। वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। युवती ने कहा, शौकत ने धर्म बदलकर मुझसे दुष्कर्म किया है। यह बात बजरंग दल के जिला सह संयोजक पिंटू कौशल के साथ महिला थाने में शिकायत की।

युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी
युवती ने आरोप लगाया, जब आरोपी शौकत को पता चला तो उसने मुझ पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। एसआई ऋतु सिकरवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, महिला थाने में धर्म बदलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ