Music

BRACKING

Loading...

परिजनों का आरोप:मोहना-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लापता युवक के परिजनोंं का चक्का जाम


दो दिन पहले पार्वती नदी के तेज बहाव में बहे मोहना के हेमंत शिवहरे का गुरुवार को भी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम और लोकल गोताखोरों ने सुल्तान गढ़ क्षेत्र में सर्चिंग की। दूसरी तरफ हेमंत के परिजनों ने पुलिस व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोहना में चक्का जाम कर दिया। बाद में इसे कार्रवाई के आश्वान के बाद खोल दिया गया।

शाम को अपर कलेक्टर टीएन सिंह, एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना व हेमंत के परिजनोंं की संयुक्त बैठक भी हुई। एक दिन पहले भी तहसीलदार अनिल राघव के साथ एसडीआरएफ की टीम ने ददौरी के आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश
की थी। उल्लेखनीय है कि हेमंत के साथ बहे मोनू राठौर का शव सर्चिंग टीम को मिल चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ