जिले में हुई तेज बारिश के चलते गांव के पास से गुजरी पार्वती नदी ओवर फ्लो हो गई और देखते ही देखते नदी ने रौद्र रूप ले लिया। इसके चलते न गांव खरई जालिम में बने घरों में पानी भर गया। इसके बाद गांव के लोग तो घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए लेकिन हम लोगों के घर गांव के पास टापू पर बने होने के चलते पानी में फंस गए और पूरी रात एक दूसरे को टॉर्च की रोशनी दिखाकर आवाज लगा रहे थे।
साथ ही रात भर बचाओ-बचाओं चिल्लाते रहे इसी दौरान पानी बढ़ता गया हम अपनी जान बचाने घरों के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान रामपाल (झिन्नू) कुशवाह का मकान ढह गया और जगदीश कुशवाह पुत्र अन्तू कुशवाह, रामसेवक कुशवाह, सुरेश कुशवाह सहित कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया।
इसके तीन दिन बाद तहसीलदार विजय सिंह शर्मा ने गांव पहुंचकर कुछ परिवारों को 50 किलों गेंहू सहित अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की है, लेकिन कई ग्रामीण अभी भी राहत सहित अन्य सहायता के लिए इंतजार में हैं।

0 टिप्पणियाँ