Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : नया फोरलेन बायपास की सड़क में दो ट्रक समाए

                         

 

शहर का नया फोरलेन बायपास सड़क सिंहनिवास तालाब के पानी से कट गई। गुना से ग्वालियर की तरफ जाने वाली साइड में दो ट्रक सड़क में ही समा गए। कांच फोड़कर ट्रक चालक व क्लीनर को दूसरे ट्रक चालकों ने बाहर निकालकर जान बचा ली।

सिंहनिवास के पास फोरलेन बायपास रोड पर हुए हादसे को लेकर ट्रक चालक रामलखन गुर्जर निवासी ग्वालियर ने बताया कि अकोला से ट्रक में चुनी लेकर आ रहा थे। पूरे रोड पर पानी था, कुछ समझ नहीं आया और गाडी सहित सड़क धसक गई।

आधी गाड़ी डूबी रही, कांच फोड़कर दूसरे ट्रक वालों ने हमें बचा लिया। हादसे के दौरान घबराकर क्लीनर लवकुश बेहोश हो गया था। हादसे में गाड़ी के कागज और 20 हजार रुपए नगद बह गए। काफी दूर तक ढूंढ आए, लेकिन पैसे नहीं मिले। दूसरे अन्य ट्रक भी सड़क में समा गया है, जिसमें सुपारी भरी थी। काफी नुकसान हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ