गलियों से पानी निकलते हुए नपा सीएमओ व कर्मचारी।
जिन गलियों और कॉलोनी में पानी भरा वहां रात में ही अभियान चलाया
नगरपालिका के नवागंतुक सीएमओ शैलेश अवस्थी ने नगर पालिका सीएमओ का प्रभार तो गुरुवार
सुबह संभाला। लेकिन जैसे ही बुधवार रात 2 बजे वह शहर में आए, उन्होंने रात में ही शहर के मुख्य बाजार सहित जिन जगहों पर पानी भरा था उन स्थानों का मौका मुआयना किया।
यही नहीं कुछ कॉलोनियों में रात में पानी भरा था वहां जनरेटर लगाकर रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाया। खास बात यह है कि उन्होंने रात में आने से पहले शहर की व्यवस्था देखी इसके बाद अगले दिन गुरुवार को चार्ज लिया।
पूर्व सीएमओ केके पटेरिया के शिवपुरी से चंदेरी स्थानांतरण हो जाने के बाद लंबे अरसे से यहां पर स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव पर नगर पालिका सीएमओ का दायित्व था और वह इसे बखूबी निभा भी रहे थे, लेकिन राज्य शासन ने मंगलवार को आदेश जारी कर शिवपुरी सीएमओ पद पर शैलेश अवस्थी को नियुक्त कर दिया।
उन्होंने बुधवार रात आकर शिवपुरी में तेज पानी आ जाने से बिगड़े शहर के हालात का जायजा भी लिया। यही नहीं गुरुवार सुबह 11 बजे उन्होंने नगरपालिका दफ्तर पहुंचकर सीएमओ पद का चार्ज भी एचओ गोविंद भार्गव से ग्रहण किया।

0 टिप्पणियाँ