शिवपुरी : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनंतिम सूची जारी ,वार्ड क्रमांक 20 में अंजली उपाध्याय का अनंतिम चयन
मंगलवार, सितंबर 07, 2021
शिवपुरी, एकीकृत बाल विकास परियोजना शिवपुरी शहरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 अहीर मोहल्ला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पूर्ति हेतु खण्डस्तरीय समिति की बैठक में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 20 अहीर मोहल्ला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पूर्ति हेतु कु.अंजली उपाध्याय का अनंतिम चयन किया गया है। जिस किसी को भी आपत्ति हो वे 10 सितम्बर 2021 तक परियोजना अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय में आपत्ति दर्ज करा सकते है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ