मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि पत्रकारों को गत वर्ष की भांति ही प्रीमियम जमा करना होगा। बढ़े हुए प्रीमियम की चिंता पत्रकार नहीं करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्रकारों के हित में मैं और मेरी सरकार हमेशा खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 15 सितम्बर से बढ़ाकर 30 सितम्बर करने के निर्देश दिये हैं।
सहरिया रोजगार समन्वय सैल गठित
शिवपुरी जिले में शिक्षित बेरोजगार सहरिया युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान करने में आवश्यक सहायता एवं समन्वय हेतु कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देश के परिपालन में कलेक्ट्रेट परिसर में जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय में सहरिया रोजगार समन्वय सैल का गठन किया गया है।
जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि सहरिया जनजाति के अभ्यार्थियों से आज सोमवार तक 163 आवेदन सहरिया सैल कलेक्ट्रेट शिवपुरी में प्राप्त हो चुके हैं। जिले में 10वीं, 12वीं, तथा स्नातक स्नातकोत्तर सहरिया युवक-युवतियां कार्यालयीन समय में कभी भी अपना बायोडाटा सादा कागज पर तैयार कर जिसमें अपना नाम, पता, पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता एवं मोबाईल नम्बर अंकित हो, सहरिया सैल में जमा कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ