Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी के जिले , कोलारस तहसील के बरखेड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से इकलौते पुत्र की मौत



 कोलारस के बेरखेड़ी गांव में खेत पर चारा काटने गए एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने छह बहनों का इकलौता भाई छीन लिया है। बिजली की चपेट में आया युवक जमीन पर गिरा, तो मां और चाची ने उसे गोद में ले लिया। उसने उनकी गोद में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

मां और चाची की गोद में तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
बेरखेड़ी का रहने वाला 20 साल का चरित पुत्र राम सिंह यादव गुरुवार को मां और चाची के साथ खेत पर चार काटने गया था। इसी दौरान अचानक दोपहर करीब ढाई बजे मौसम खराब हुआ और बिजली चमकने लगी। बिजली चरित पर गिरी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। चरित को जमीन पर गिर देख उसकी मां और चाची उसकी तरफ दौड़ीं और उसे गोद में ले लिया। बताया जा रहा है कि चरित ने मां और चाची की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। एकलौते बेटे की मौत से दुखी चरित के पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है। वह अब सिर्फ यही कह रहे हैं कि भगवान ने उससे छह बहनों का इकलौता सहारा छीन लिया है।

...और बाल-बाल बच गए बच्चे
आकाशीय बिजली गिरने की एक अन्य घटना कोलारस के ही बेहटा गांव में सामने आया। जहां लाखन सिंह के मकान पर बिजली गिरी। इसकी तीव्रता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान की दीवारों की ईंटें तक टूट कर पूरे मकान में बिखर गईं। छत का प्लास्टर तक निकल गया। इस दौरान मकान के चौक में घर के बच्चे खेल रहे थे और ऊपर सिर्फ जाल था। सुखद पहलू यह रहा कि बच्चे बिजली की चपेट में नहीं आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ