Music

BRACKING

Loading...

लापरवाही : कलेक्टर ने एक डाॅक्टर का इस्तीफा मंजूर, एक को किया सस्पेंड



निगम के अपर आयुक्त से 5 लाख का बांड भरवाया 

वैक्सीनेशन में हस्तिनापुर ब्लाॅक में अच्छा काम न हाेने से नाखुश कलेक्टर ने यहां के पूर्व बीएमओ डॉ. नवीन नागर का इस्तीफा मंजूर कर लिया। यही नहीं कलेक्टर के आदेश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉ. नागर की पेंशन एवं अन्य स्वत्वों का निराकरण करने के लिखित निर्देश भी तत्काल जारी कर दिए।

डॉ. नागर ने इसके लिए पहले पत्र लिखा था। कलेक्टर ने कहा कि विभाग के जो अधिकारी एवं कर्मचारी टीकाकरण के काम में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, सड़काें की मरम्मत काे लेकर कलेक्टर ने निगम के अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से धारा 151 के तहत पांच लाख का बांड भरवाया है।

गाैशाला से गायब रहने पर डॉक्टर काे किया निलंबित
कलेक्टर ने गोला का मंदिर गाैशाला में पदस्थ डाॅ. दीपक बाबू जैन को सस्पेंंड कर नगर निगम कार्यालय में अटैच कर दिया है। कलेक्टर के मुताबिक उक्त डॉक्टर गौशाला में नियमित नहीं पहुंच रहे थे।
सीएमएचओ से कार्रवाई के लिए कहा था

डॉक्टर नागर के इस्तीफे की बात सीएमएचओ ने बताई थी। इसलिए तत्काल कार्रवाई के लिए कहा था। शहर की खराब सड़क और टूटे हुए चेंबर जल्द ठीक हों इसके लिए अपर आयुक्त को बांड ओवर किया गया है।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर ग्वालियर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ