राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान जिसका प्रमुख उद्देश्य आमजन को विधिक सेवाएं उपलब्ध कराना है इसी उद्देश्य से आज शासकीय टीसीएल पीजी कॉलेज जांजगीर में विधि के छात्र छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के सचिव श्री गितेश कुमार कौशिक के द्वारा विधिक सेवाएं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी छात्र छात्राओं को एक सफल वकिल कैसे बने? न्यायालयीन प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियां सीआरपीसी,आईपीसी, एविडेंस ,अपराधिक मानव वध,गैर जमानती धाराएं, अपराध की प्रकृति जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तार से सभी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान के महत्व पर विशेष रुप से प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकरण में किताबी ज्ञान से उसका अध्ययन कर उसके अंतिम परिणाम तक पहुंचने में प्रैक्टिकल ज्ञान बहुत ही सहायक सिद्ध होगा जब तक आपको कोर्ट की न्यायालयीन प्रक्रिया का ज्ञान नहीं होगा तब तक आप जज बनकर एक अच्छा निर्णय या वकील बनकर एक अच्छी बहस नहीं कर पाएंगे इसीलिए प्रैक्टिकल ज्ञान अति आवश्यक है।उन्होंने आगे सभी छात्राओं को पूरे जोश और जुनून के साथ दृढ़ संकल्प लेकर सिविल जज एडीपीओ विधिक परीक्षाओं की की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने बहुत ही सहज और सरल रूप में वर्तमान परिवेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में चुनौतियों, परेशानियों से आप कैसे संघर्ष करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में विशेष रुप से सभी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जानकारी के माध्यम से जन जागरूकता लाने एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान से आमजन को जोड़ने की अपील की कार्यक्रम के प्रारंभ में विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आभा सिन्हा के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गिरीश कुमार कौशिक जी का पुष्पगुच्छ देकर विधि विभाग के तरफ से स्वागत किया गया उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में विधिक सेवाओं के संबंध में संक्षिप्त रूप से जानकारी प्रदान की एवं सभी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर ए.पी.वर्मा प्राचार्य टी.सी.एल. पीजी कॉलेज जांजगीर, डॉ.जी.एन सिंह डॉअभय सिन्हा, प्रो.झरना चौबे, प्रो.नरेश आजाद, श्री हिमांशु मिश्रा ,श्री लक्ष्मी जयसवाल एवं विधि के छात्रों में सुरभि पांडे,शहनाज बानो, निधि चंद्रा ,रश्मि केसरवानी, सन्नो सुगंधिता ,तरन्नुम खान ,वसुधा शांडिल्य ,वर्षा सारथी,अंजू वर्मा ,प्रदीप कुमार गवेल,अतुल देवांगन ,समीर सोनी कृष्ण कुमार कश्यप ,चंद्र प्रकाश कश्यप ,अमित शेखर केसरवानी हकीम कुरैशी ,अमरदीप राठौर, बसंत साहू ,सूर्यकांत केशी ,जयकरण बंजारे ,सुरेंद्र,विशाल सिंघल ,तनय, यश ओग्रे संदीप मल्होत्रा ,योगेश चंद्रा, अजय सोनी ,सूर्यकांत परमहंस उपस्थित थे।
*कार्यक्रम के अंत में डॉ अभय सिन्हा प्रोफेसर विधि एवं कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस के द्वारा कॉलेज में चल रही स्पेशल सिविल जज क्लास,कोरोना काल में हुए वर्चुअल वेबीनार,जज और एडीपीओ में सेलेक्ट हुए छात्र-छात्राओं, तथा अन्य विधिक गतिविधियों के बारे मे श्री रितेश कुमार कौशिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया गया उन्होंने आज के कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने के लिए उनका विशेष रुप से आभार व्यक्त किया और आगे भी आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा ऐसा उन्होंने अपेक्षा की कार्यक्रम का संचालन एलएलबी अंतिम सेकण्ड सेमेस्टर के छात्र खिलेश्वर कटकवार के द्वारा किया गया एवं उनकी कोर टीम में प्रदीप कुमार गवेल ,अतुल देवांगन, समीर सोनी के द्वारा पूरे कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा और अंत में विधिवत रूप से कार्यक्रम की समापन की घोषणा हुई।


0 टिप्पणियाँ